National

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की तारीखें घोषित, 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेगा आयोजन

हरिद्वार। हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की प्रमुख स्नान तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मेला 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को गंगा में स्नान के लिए 11 प्रमुख पर्वों और तिथियों का अवसर मिलेगा। इनमें चार अमृत स्नान शामिल हैं।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहला प्रमुख स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा। इसके बाद 6 फरवरी को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी को बसंत पंचमी और 20 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर स्नान होगा।

मार्च में 6 तारीख को महाशिवरात्रि, 8 मार्च को फाल्गुन अमावस्या और 15 मार्च को देव डोली के अवसर पर अमृत स्नान होंगे। अप्रैल में 7 तारीख को नव संवत्सर, 14 अप्रैल को मेष संक्रांति, 15 अप्रैल को श्रीराम नवमी और 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर प्रमुख स्नान होंगे।

चार अमृत स्नान की तिथियां

* 6 मार्च – महाशिवरात्रि

* 8 मार्च – फाल्गुन अमावस्या

* 15 मार्च – देव डोली

* 14 अप्रैल – मेष संक्रांति

इन तिथियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।

Related Articles