State

थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष बने कन्हैयालाल इसरानी, पांचवीं बार मिली जिम्मेदारी

दिनेश वाधवानी महासचिव और नंदलाल पंजवानी कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा चुने गए

भोपाल। राजधानी के कपड़ा व्यापारियों की अग्रणी संस्था थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल इसरानी को सर्वसम्मति से पांचवीं बार चुना गया है। संघ के चुनाव में दिनेश वाधवानी को महासचिव और नंदलाल पंजवानी कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, नरेंद्र लालवानी को संस्था का नया प्रथम उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संघ की नई कार्यकारिणी में कपड़ा कारोबारी और वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जसवानी को भी सदस्यता दी गई है। उनके संस्था से जुड़ने को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। सर्वसम्मति से हुए चयन के बाद पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

Related Articles