State

पाकिस्तान पर भारत की जीत से भोपाल में जश्न, व्यापारियों ने की आतिशबाजी

भोपाल। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत के बाद भोपाल में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के सदस्यों ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत की खुशी जाहिर की।

इस मौके पर महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ युवा खिलाड़ियों की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर जीत हासिल की है। इससे भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद और मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि युवा टीम ने जिस जज्बे के साथ मुकाबला जीता, उससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। महासंघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

जश्न में रमाकांत तिवारी, अभिषेक साहू, लक्कू भाई, राहुल साहू सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का उत्सव मनाया।

Related Articles