State

भोपाल मेट्रो की समय-सारणी बदली, 16 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

सोमवार से शनिवार दोपहर 12 से शाम 7:30 बजे तक चलेगी मेट्रो, रविवार और छुट्टियों में पुराना समय रहेगा

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया है। नई व्यवस्था 16 नवंबर 2026 से लागू होगी। यह बदलाव सोमवार से शनिवार तक प्रभावी रहेगा। रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो पहले की समय-सारणी के अनुसार ही चलेगी।

नई समय-सारणी के अनुसार सामान्य दिनों में मेट्रो दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुभाष नगर स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। वहीं, एम्स स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12:40 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे चलेगी।

सामान्य दिनों में व्यस्त समय के दौरान ट्रेनों के बीच 20 मिनट और अन्य समय में 40 मिनट का अंतर रहेगा।

रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक हर 30 मिनट और दोपहर 1 बजे से रात 8:30 बजे तक हर 15 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी।

मेट्रो प्रबंधन के अनुसार यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय-सारणी में यह बदलाव किया गया है।

Related Articles