State
राजस्व अधिकारियों का प्रांतीय सम्मेलन आज मिंटो हॉल में, राजस्व मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल। मध्यप्रदेश कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा (मप्र राजस्व अधिकारी) संघ का प्रांतीय निर्वाचन सह महासम्मेलन 15 नवंबर को भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के राजस्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में संघ का प्रांतीय निर्वाचन भी कराया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन की ओर से सम्मेलन में संघ के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को सर्कुलर जारी किया गया है। इसके माध्यम से अधिकारियों को सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी दी गई है।





