National

आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने पर ‘अनाउंसर्स डायरी’ पुस्तक का विमोचन, उद्घोषकों के अनुभवों का हुआ संकलन

भोपाल। देश की प्रतिष्ठित प्रसारण संस्था की 90 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के अवसर पर नियमित उद्घोषकों के अनुभवों और संस्मरणों पर आधारित पुस्तक ‘अनाउंसर्स डायरी’ का विमोचन शनिवार शाम श्यामला हिल्स स्थित में किया गया।

समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्घोषक, साहित्यकार और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। पुस्तक में देश के 21 राज्यों के 41 उद्घोषकों के अनुभवों, यादों और प्रसारण जगत से जुड़े संस्मरणों को लेखों के रूप में संकलित किया गया है।

पुस्तक का विमोचन संग्रहालय के निदेशक प्रो. डॉ. अमिताभ पांडेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक जी. श्याम ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार , आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत पांडेय और राजकोट से आए भरत याज्ञिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पुस्तक के प्रधान संपादक पुरुषोत्तम श्रीवास ने कहा कि ‘अनाउंसर्स डायरी’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि आवाज, संवाद और उद्घोषणा की दुनिया से जुड़े अनुभवों का दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक प्रसारण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकती है।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। गोवा की डॉ. शकुंतला भारणे ने कोंकणी गीत प्रस्तुत किया, वहीं भोपाल के वायलिन वादक ऋषभ मलिक ने अपनी संगीत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्घोषक-लेखकों को सम्मानित किया गया। आकाशवाणी से जुड़े वर्तमान और पूर्व उद्घोषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था की नौ दशक लंबी यात्रा, रेडियो की बदलती भूमिका और जनसंचार के क्षेत्र में उसके योगदान को याद किया।

Related Articles