राजसम्राट कॉलोनी में गणेश उत्सव की धूम, महाआरती में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित राजसम्राट कॉलोनी (फेस-1) में ‘राजसम्राट उत्सव समिति’ द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में धार्मिक उत्साह चरम पर है। रविवार को आयोजित भव्य महाआरती में कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान गणेश की आराधना की।
समिति द्वारा झांकी स्थल पर प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि राजसम्राट उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष कॉलोनी में गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव और होली सहित अनेक धार्मिक व सामाजिक आयोजन संपन्न कराए जाते हैं।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक उमेश सिंह राजपूत, अध्यक्ष माचल सिंह लोधी, उपाध्यक्ष राजेंद्र नायर, सचिव विनोद कुमार तिवारी, सहसचिव केशव राव शाद, कोषाध्यक्ष दिनेश के. एन., सह-कोषाध्यक्ष बाला प्रसाद लोधी तथा प्रचार-प्रसार प्रभारी मधुकर पवार एवं राजकुमार बरुआ सहित समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्य और कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।



