National

वाराणसी: जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते पकड़ी गईं

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को विजिलेंस टीम ने 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई सुबह के समय एक चाय की दुकान के पास की गई, जहां आरोपी अधिकारी कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने पहुंची थीं।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने पहले से मिली शिकायत और सत्यापन के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। जैसे ही कथित रिश्वत की राशि का लेन-देन हुआ, टीम ने तत्काल डिप्टी कमिश्नर को हिरासत में ले लिया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजिलेंस टीम अधिकारी को पकड़कर ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और मामले की आधिकारिक जांच जारी है। विजिलेंस विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles