Uncategorized

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ, दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

भोपाल। रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा के रूप में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया गया है। इन नई रेल सेवाओं को रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री ने 19 जून 2026 को हरी झंडी दिखाई।

छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को रवाना किया गया, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा के वाराणसी सिटी तक विस्तार और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

इस अवसर पर बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट से गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें रेल इंजन (डब्ल्यूडीजी-4जी) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नई ट्रेनों से कई शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसके संचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ और दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण शहर रेल नेटवर्क से और बेहतर तरीके से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि इन नई सेवाओं से यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।

बिहार में रेल विकास के लिए बढ़ा बजट : रेल मंत्री

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार में रेल विकास को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि बिहार के लिए रेल बजट आवंटन में लगातार वृद्धि हुई है और वर्तमान में यह राशि बढ़कर करीब 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में तीसरी और चौथी रेल लाइन, रोड ओवर ब्रिज, स्टेशनों का पुनर्विकास और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

रेल मंत्री ने बताया कि के तहत बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में अमृत भारत ट्रेनें और वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं।

बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क की योजना

रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रस्तावित नेटवर्क के तहत दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी और वाराणसी से पटना एवं सिलीगुड़ी तक कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन के संचालन से दिल्ली से पटना की यात्रा लगभग 4 घंटे 41 मिनट में पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि देश में नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में भी काम जारी है।

बिहार में 2034 किलोमीटर नई रेल पटरी बिछाई गई

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद बिहार में 2034 किलोमीटर नई रेल पटरी का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि विक्रमशिला-कटेरिया नई रेल लाइन, गंगा नदी पर रेल पुल, नरकटियागंज-रक्सौल, सीतामढ़ी-दरभंगा, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर दोहरीकरण सहित कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से बिहार में रेल क्षमता बढ़ेगी और आने वाले वर्षों में अधिक संख्या में नई ट्रेनें संचालित की जा सकेंगी।

मढ़ौरा से विदेश भेजा गया 51वां रेल इंजन

समारोह में बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट से गिनी गणराज्य के लिए तैयार किए गए 51वें रेल इंजन को भी रवाना किया गया। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर निर्मित यह इंजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री , सारण सांसद , महाराजगंज सांसद और घोसी सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने अतिथियों का स्वागत किया। छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles