Uncategorized

सफाई व्यवस्था बिगाड़ने पर 62 लोगों पर कार्रवाई

निगम ने 18,300 रुपए का स्पॉट फाइन वसूला, कचरा फैलाने और पृथक्करण नहीं करने वालों पर कार्रवाई

भोपाल, 18 सितंबर। शहर में सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, सीएंडडी वेस्ट डालने, थूकने और कचरा पृथक्करण नहीं करने सहित अन्य मामलों में 62 प्रकरण दर्ज कर 18,300 रुपए का स्पॉट फाइन वसूला गया।

नगर निगम के अनुसार आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

जोन 13 से 16 में हुई कार्रवाई

निगम के अनुसार जोन क्रमांक 13 में 14 प्रकरणों में 3,600 रुपए, जोन क्रमांक 14 में 28 प्रकरणों में 3,700 रुपए, जोन क्रमांक 15 में 15 प्रकरणों में 3,400 रुपए और जोन क्रमांक 16 में पांच प्रकरणों में 7,600 रुपए का स्पॉट फाइन वसूला गया।

निगम ने कहा कि शहर में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles