आदमपुर खंती पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, कचरा निष्पादन व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

भोपाल। शहर की स्वच्छता व्यवस्था और कचरा प्रबंधन की स्थिति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने गुरुवार को आदमपुर खंती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रही कचरा निष्पादन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर फैले हुए कचरे को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने और संबंधित एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कचरे को खुले में इधर-उधर नहीं फैलने दिया जाए। कचरे को निर्धारित स्थान पर एकत्र कर आधुनिक मशीनों के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई जाए।
कलेक्टर ने कहा कि कचरा प्रबंधन में लापरवाही से न केवल शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है, बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए सभी अधिकारी और संबंधित कंपनी समयसीमा के भीतर निर्धारित कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।
खंती के नक्शे का भी किया अवलोकन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आदमपुर खंती का नक्शा देखा और वहां की वर्तमान व्यवस्थाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कचरे के निस्तारण, स्थल प्रबंधन और संचालन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।
इस अवसर पर हूजूर नायब तहसीलदार , नगर निगम आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन का उद्देश्य आदमपुर खंती में कचरा निष्पादन की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाना और शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी करना है।





