
वाशिंगटन । अमेरिकी सीनेट में रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए एक संशोधित प्रतिबंध विधेयक पेश किया गया है। इसमें रूस से तेल या गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों, जिनमें भारत और चीन शामिल हो सकते हैं, पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। पहले यह प्रस्ताव 500% टैरिफ का था, जिसे घटाकर 100% कर दिया गया है।विधेयक में उन देशों के लिए शर्तों के साथ छूट का भी प्रावधान है, जो अपनी प्राकृतिक गैस का 15% से कम रूस से आयात करते हैं और रूसी गैस पर निर्भरता लगातार घटा रहे हैं। यह छूट कुछ यूरोपीय सहयोगी देशों पर लागू हो सकती है, लेकिन सभी यूरोपीय देशों को स्वतः नहीं मिलेगी।