Uncategorized

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में जुटेंगे सदस्य देशों के प्रतिनिधि

भोपाल, 27 जुलाई। आगामी 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में की। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री, प्रतिनिधि और कलाकार भाग लेंगे।

बैठक में सम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स देशों के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिनके माध्यम से सदस्य देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन होगा।

बैठक में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की संचालक प्रियंका चंद्र, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, भोपाल स्मार्ट सिटी की सीईओ अंजू अरुण कुमार, संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी सहित पुरातत्व विभाग, संस्कृति विभाग, एमएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles