Uncategorized

अहमदपुर में घर से चोरी का खुलासा, 20.75 लाख के जेवर बरामद

16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। सीहोर जिले के अहमदपुर में घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 20 लाख 75 हजार रुपए कीमत के 16 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अहमदपुर निवासी फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वारदात का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद चोरी में शामिल आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी आभूषण बरामद करने का दावा किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles