State

पेंशन वृद्धि नहीं तो वोट नहीं, पेंशनर्स एसोसिएशन ने दी चेतावनी

भोपाल, 25 नवंबर. राष्ट्रीय ईपीएस-95 पेंशनर्स एसोसिएशन ने सम्मानजनक पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर नारा दिया है- पेंशन वृद्धि नहीं तो वोट नहीं, जो पेंशन बढ़ाने की बात करेगा, वही देश में राज करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा, महासचिव ओपी सोनी और सचिव राजू अवस्थी ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम मंत्री की ओर से कई बार लिखित और मौखिक आश्वासन दिए गए, लेकिन अब तक पेंशन में वृद्धि नहीं हुई। पदाधिकारियों ने इसे पेंशनरों के साथ वादाखिलाफी बताते हुए कहा कि 81 लाख पेंशनर और उनके परिजन अब और इंतजार नहीं करेंगे। उन्होंने देशभर के पेंशनरों से अपील की कि यदि सरकार समय रहते सम्मानजनक पेंशन वृद्धि नहीं करती है तो आगामी चुनाव में उसका समर्थन न करें। इस अपील में एससी त्रिपाठी, एसएस तिवारी, अनिल कुमार ब्यौहार, पीएल शर्मा, महेश त्रिवेदी, आरके खरे, पुरन सिंह, हातिम अली, विजय गायकवाड़ सहित अनेक पेंशनर शामिल हैं।

Related Articles