
भोपाल। नगर निगम ने ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के पदों पर पदोन्नति के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) को भेज दी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रस्तावित सूची में स्वास्थ्य अधिकारी आशीष भार्गव, उद्यान निरीक्षक मोहम्मद अनवर खान, करुणेश कुमार अरजरिया, सहायक ग्रेड-1 परसराम टांक, भागीरथ कनर्जी और सकेल कुमार लहरिया सहित कुल 17 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।





