सुप्रीम कोर्ट में आज कुछ बेंचों की सुनवाई रद्द, जस्टिस अमानुल्लाह नहीं करेंगे कोर्ट

नई दिल्ली, 15 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार 15 सितंबर को न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह कोर्ट नहीं बैठेंगे। इसके चलते कोर्ट नंबर-7 में उनके और न्यायमूर्ति मनमोहन की नियमित पीठ तथा न्यायमूर्ति आर. महादेवन के साथ गठित विशेष पीठ की सुनवाई रद्द कर दी गई है। इन पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों पर आज सुनवाई नहीं होगी।
वहीं, कोर्ट नंबर-15 में दोपहर 2 बजे के बाद लंबित मामलों की सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति मनमोहन की प्रस्तावित पीठ भी रद्द कर दी गई है। अब कोर्ट नंबर-15 में न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ दोपहर 2 बजे के बाद भी कार्य जारी रखेगी।
इसके अलावा न्यायमूर्ति मनमोहन सुबह 11:30 बजे कोर्ट नंबर-7 में सिंगल जज बेंच और चैंबर मामलों की सुनवाई करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) ने 14 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।





