भोपाल, 15 जुलाई। जिला कोषालय द्वारा आईएफएमआईएस (Integrated Financial Management Information System) सॉफ्टवेयर से संबंधित तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन 16 और 17 जुलाई को किया जाएगा।
शिविर में आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान आने वाली तकनीकी जटिलताओं तथा लंबित एसडी कॉल्स के निराकरण के लिए आईएफएमआईएस केयर थीम्स के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।
जिला प्रशासन के अनुसार शिविर का उद्देश्य वित्तीय प्रक्रियाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और बाधारहित बनाना है, ताकि शासकीय कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर तकनीकी समस्याओं के समाधान का लाभ लेने के निर्देश दिए हैं।