मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेता हुए शामिल

भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में द्वारा भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ आयोजित किया गया। सत्याग्रह के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की मांग उठाई।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के सम्मान की मांग की गई।





