Uncategorized

80 रुपए का बिजली बिल, भुगतान के लिए मांगे 68,849 हजार

जनसुनवाई में बिजली बिल में गड़बड़ी और मीटर कनेक्शन के नाम पर वसूली की शिकायतें पहुंचीं

भोपाल, 15 सितंबर. कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर के निर्देशन में एडीएम सुमित पांडेय ने मंगलवार को जनसुनवाई की. जिसमें नागरिकों की समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई में 120 आवेदन आए. जिनको एडीएम ने धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए अधिकारियों निराकरण करने के निर्देश दिए. इसमें पेंशन भूमि कब्जा, बिजली बिल, अवैध निर्माण दिव्यांग के प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं के आवेदन आए. इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. कोलार निवासी विजय कश्यप ने आरोप लगाया कि जुलाई में करीब 80 रुपए की बिजली खपत के बावजूद विभाग ने 68,849 रुपए का बिल जारी कर दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार विभाग ने 21,789 रुपए का विजिलेंस पंचनामा भी बनाया है. उन्होंने वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर बिल सुधारने की मांग की.कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उनके घर की सर्विस केबल को बिजली के पोल से हटाकर पेड़ की टहनियों से बांध दिया गया. उन्होंने इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए जांच की मांग की है.
-मीटर कनेक्शन के लिए पैसे मांगने का आरोप
गोविंदपुरा बिजली कार्यालय से जुड़ी शिकायत में नए मीटर कनेक्शन के लिए 10 से 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया. शिकायतकर्ता के अनुसार राशि नहीं देने पर आवेदन में आपत्ति लगाकर कनेक्शन रोक दिया जाता है. उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की.
-दशहरा मैदान में निर्माण का विरोध
आनंद नगर के रहवासियों ने जम्बूरी दशहरा मैदान में प्रस्तावित निर्माण रोकने की मांग की. उनका कहना है कि पिछले 53 वर्षों से यहां दशहरा उत्सव होता आ रहा है. मैदान का उपयोग अन्य सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए भी किया जाता है.
-बंदरों के आतंक की शिकायत
बबडिय़ा खुर्द के ग्रामीणों ने बंदरों के हमले और फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की. वहीं अगरिया पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ने सचिव पर जन-विश्वास शिविर की सूचना नहीं देने का आरोप लगाया.

Related Articles