एनएफआईआर और वेसेंरेमसं के प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने रेलवे के महाप्रबंधकों को जारी किया पत्र

रेलवे कर्मचारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

भोपाल, 24 नवंबर. रेलवे कर्मचारियों के कार्य को लेकर नियमों के पालन कराने सख्त निर्देश जारी किए हैं यह निर्देश रेलवे बोर्ड ने किए हैं. जिसमें बोर्ड ने कर्मचारियों के घंटे, ड्यूटी रोस्टर और विश्राम समय का पालन करना है. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मीडिया हेड रोमेश चौबे ने बताया कि यह निर्देश एनएफआईआर और वेसेंरेमसं के लगातार प्रयासों के बाद जारी हुआ है. उन्होंने बताया कि एनएफआईआर के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. एम. राघवैया के नेतृत्व और वेसेंरेमस के महामंत्री एवं एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री अशोक शर्मा के प्रयासों से यह मुद्दा रेलवे बोर्ड तक पहुंचा. अशोक शर्मा ने एनएफआईआर की रेलवे बोर्ड पीएनएम बैठक में रनिंग और परिचालन कर्मचारियों के कार्य घंटों तथा विश्राम अवधि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. इसके अलावा एनएफआईआर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भी इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया था. रेलवे बोर्ड ने अपने निर्देश में स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के निर्धारित कार्य घंटे और ड्यूटी रोस्टर का पालन किया जाए. उन्हें नियमानुसार विश्राम दिया जाए. कर्मचारियों की कमी या परिचालन संबंधी विशेष परिस्थितियों को विश्राम के अधिकार में कटौती का आधार नहीं बनाया जाए. सभी यूनिट और विभागों को नियमों के पालन की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं. चौबे के अनुसार रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्याप्त विश्राम को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है. संघ ने इसे रेल कर्मचारियों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है.

Exit mobile version