भोपाल, 24 नवंबर। गुरु नानक जयंती के अवसर पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने वार्ड-47 स्थित पंचशील नगर में नवनिर्मित गुरुद्वारा हॉल का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, शांत और जरूरी सुविधाओं से युक्त बनाना उनका निरंतर प्रयास है।
सबनानी ने कहा कि नए हॉल के निर्माण से सेवादारों और संगत को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर गुरुद्वारे में सेवा करने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने वाहेगुरु से भविष्य में भी जनसेवा के अवसर मिलने की प्रार्थना की और उपस्थित लोगों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, पार्षद गिरिजा राजेश खटीक, वरिष्ठ नेता महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
