State

भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होंगी नियमित, अक्टूबर से चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस

भोपाल। रेल यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इनमें रानी कमलापति–अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस और जबलपुर–कोयंबटूर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

रानी कमलापति–अगरतला एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 11665/11666 रानी कमलापति–अगरतला–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 अक्टूबर 2026 से रानी कमलापति स्टेशन से और 25 अक्टूबर से अगरतला से शुरू होगा। रानी कमलापति से ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और अगरतला से प्रत्येक रविवार को चलेगी।

ट्रेन रानी कमलापति से नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन, धर्मनगर, कुमारघाट और अंबासा सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगरतला पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर, 2 सेकेंड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 थर्ड एसी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 जनरेटर कार शामिल हैं।

जबलपुर–कोयंबटूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20160/20159 जबलपुर–कोयंबटूर–जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन 23 अक्टूबर 2026 से जबलपुर और 26 अक्टूबर 2026 से कोयंबटूर से शुरू होगा। जबलपुर से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और कोयंबटूर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

यह ट्रेन जबलपुर से नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कन्नूर, कोझिकोड और पालक्काड होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की नवीनतम समय-सारणी और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles