State
जिला बदर का उल्लंघन करने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले निगरानी बदमाश फरहान कुरैशी उर्फ चिकना (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जनता क्वार्टर ऐशबाग निवासी है और उसके खिलाफ 18 अपराध दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से आरोपी के घर पर होने की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर उसे जनता क्वार्टर के पास से पकड़ा। आरोपी को भोपाल सहित विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों की सीमाओं से 12 महीने के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह भोपाल में घूमता मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 14/15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।



