State

मेट्रो निर्माण के लिए 25 नवंबर से रोशनपुरा-राजभवन मार्ग पर डायवर्ट

-20 दिन तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था वाहन बाणगंगा, मछली घर और केएन प्रधान तिराहे से निकलेंगे
नवभारत संवाददाता
भोपाल, 20 नवंबर. भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के चलते 25 नवंबर से रोशनपुरा चौराहे से राजभवन तिराहे तक 20 दिनों के लिए यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। मेट्रो का निर्माण रोशनपुरा चौराहे से मुगल बाजार जहांगीराबाद (जैन मंदिर) तक तीन चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में रोशनपुरा चौराहे से राजभवन, दूसरे चरण में राजभवन से कंट्रोल रूम तिराहा और तीसरे चरण में कंट्रोल रूम तिराहे से मुगल बाजार जहांगीराबाद चौराहे तक निर्माण कार्य होगा।
-इन मार्गों से निकलेंगे वाहन
रोशनपुरा चौराहे से राजभवन (गांधी पार्क तिराहा) की ओर जाने वाले वाहन बाणगंगा चौराहा, केएन प्रधान तिराहा और मछली घर होकर जा सकेंगे। लिंक रोड-1 से आने वाले वाहन अंकुर स्कूल, रमेश टेलर और नरेश बटन भंडार होकर रोशनपुरा पहुंच सकेंगे। विधानसभा, मंत्रालय और बिड़ला मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग संकीर्ण होने के कारण केवल दोपहिया और चारपहिया वाहन एमएल रेस्ट हाउस, मालवीय नगर तिराहा, गांधी पार्क तिराहा और मछली घर होकर निकल सकेंगे। बड़े और मध्यम वाहन रोशनपुरा चौराहा तथा बाणगंगा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

Related Articles