State

आदमपुर कचरा खंती में काम की प्रगति पर सुप्रीम कोर्ट ने जताया संतोष

भोपाल। आदमपुर डंप साइट पर पुराने कचरे के निपटान (रेमिडिएशन) के लिए नगर निगम के प्रयासों और काम की प्रगति पर सुप्रीम कोर्ट ने संतोष जताते हुए सराहना की है। निगम के अनुसार, आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सख्त मॉनीटरिंग और साप्ताहिक समीक्षा के कारण कचरा प्रसंस्करण की गति में 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

निगम के मुताबिक, आदमपुर में अब तक 2 लाख 64 हजार 577 टन पुराने कचरे का प्रसंस्करण किया जा चुका है। काम में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाई गई हैं। आरडीएफ के निपटान के लिए अधिक क्षमता वाले श्रेडर सहित डिटॉक्स, वर्ज और मल्टीडेक जैवी मशीनें भी स्थापित की गई हैं। आयुक्त प्रतिदिन आरडीएफ निपटान की समीक्षा कर रहे हैं। निगम का दावा है कि अतिरिक्त मशीनों और लगातार निगरानी से कचरा निपटान का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने निगम की कार्ययोजना और अब तक पेश किए गए साक्ष्यों पर भी संतोष व्यक्त किया है।

Related Articles