State
बीजेपी अब श्री राम को छोड़कर भगवान कृष्ण के सहारे : विवेक त्रिपाठी

भोपाल। मप्र कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लिए भगवान राम का नारा छोड़कर भगवान कृष्ण को अपनाने वालों पर जनता भरोसा नहीं करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।
त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए जय श्रीराम के नारे को छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति धर्म और नारों के जरिए सत्ता हासिल करने पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता के लिए भगवान राम को छोड़कर भगवान कृष्ण को अपना रहे हैं, वे कल सत्ता के लिए कृष्ण को भी छोड़कर कंस और रावण का सहारा ले सकते हैं। कांग्रेस जनता के बीच यह सवाल उठाएगी और लोगों से भाजपा की राजनीति पर भरोसा नहीं करने की अपील करेगी।





