कानपुर सेंट्रल–तिरुच्चिरापल्ली के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशन पर ठहराव
भोपाल। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और दक्षिण भारत की ओर बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल और तिरुच्चिरापल्ली के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल–तिरुच्चिरापल्ली विशेष रेलगाड़ी 24 जून 2026 (बुधवार) को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी।
कानपुर से तिरुच्चिरापल्ली जाने वाली ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर होते हुए:
– बीना स्टेशन: आगमन 15:40 बजे, प्रस्थान 15:45 बजे
– भोपाल स्टेशन: आगमन 17:20 बजे, प्रस्थान 17:25 बजे
– इटारसी स्टेशन: आगमन 19:25 बजे, प्रस्थान 19:30 बजे
इसके बाद ट्रेन नागपुर, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, तिरुपति सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे तिरुच्चिरापल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
तिरुच्चिरापल्ली से कानपुर के लिए वापसी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01928 तिरुच्चिरापल्ली–कानपुर सेंट्रल विशेष रेलगाड़ी 26 जून 2026 (शुक्रवार) को तिरुच्चिरापल्ली जंक्शन से रात 11:45 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन मार्ग में विभिन्न स्टेशनों से होते हुए:
– इटारसी स्टेशन: आगमन 15:05 बजे, प्रस्थान 15:10 बजे
– भोपाल स्टेशन: आगमन 17:05 बजे, प्रस्थान 17:10 बजे
– बीना स्टेशन: आगमन 20:25 बजे, प्रस्थान 20:30 बजे
के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई और पुखरायां होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
यात्रियों से अपडेट जानकारी लेने की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी, ठहराव और अन्य जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेल मदद हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।