State

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कार्यवाहक कुलगुरु का दायित्व

भोपाल, 19 जून। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन द्वारा 18 जून 2026 को प्रस्तुत त्याग-पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 14 की उपधारा (6) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मध्यप्रदेश के कुलाधिपति ने नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद का कार्य संपादित करने के लिए प्रो. विवेक शर्मा को नाम-निर्देशित किया है।

प्रो. विवेक शर्मा वर्तमान में के संकायाध्यक्ष, प्रबंध संकाय के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें नए कुलगुरु की नियुक्ति तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और अकादमिक कार्यों का संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Related Articles