State
राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर रीडर निलंबित, दो तहसीलदारों को नोटिस

भोपाल। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की है। हुजूर तहसील के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के आधार पर तहसील के एक रीडर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, हुजूर तहसील में पदस्थ एक तहसीलदार और एक अन्य नए तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा और निरीक्षण के दौरान कामकाज में मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की। नोटिस के माध्यम से दोनों तहसीलदारों से जवाब मांगा गया है। उनके जवाब और स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप है।



