ब्लेड से हमला करने के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
भोपाल। थाना हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
भोपाल शहर में शरीर संबंधी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण रखने तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान और पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 शालिनी दीक्षित और सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विवाद के बाद महिला पर ब्लेड से हमला
पुलिस के अनुसार, फरियादी अजय उर्फ अज्जू अहिरवार (20 वर्ष) निवासी मदर इंडिया कॉलोनी, थाना शाहजहानाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे भोपाल टॉकीज फुटपाथ पर उसके पिता शिवलाल अहिरवार और उसकी मां अल्पना उर्फ कल्पना के बीच विवाद हुआ।
आरोप है कि विवाद के दौरान शिवलाल अहिरवार ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से महिला के दोनों गाल और नाक पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में थाना हनुमानगंज में अपराध क्रमांक 309/26 के तहत धारा 296(बी), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवलाल अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी
शिवलाल अहिरवार
पिता- स्व. सुखलाल अहिरवार
उम्र- 55 वर्ष
निवासी- गांधी नगर, थाना गांधी नगर के पीछे, 11 नंबर प्राप्त वार्ड, सत्यम चौराहा, गांधी नगर, भोपाल
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक विवेक शर्मा, उप निरीक्षक अमित भदौरिया, आरक्षक राकेश मंडलोई (3498) और आरक्षक आशीष त्यागी (3582) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।