State

शहर के कई इलाकों में निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, ठेले-गुमठियां और सामान जब्त

भोपाल। नगर निगम ने मंगलवार को शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बोट क्लब, एमपी नगर, नेहरू नगर, कोलार, बैरागढ़, जहांगीराबाद, करोंद, लालघाटी, अवधपुरी और हमीदिया अस्पताल सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की।

इस दौरान फुटपाथ और सड़कों पर लगी दुकानें, ठेले, गुमठियां, अस्थाई शेड, चबूतरे और दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया गया। कोलार-अकबरपुर में नाले के ऊपर बनी पांच फैब्रिकेशन दुकानें, चांदबड़ में चार अवैध चबूतरे और करोंद में अवैध निर्माण व टीन शेड हटाए गए। निगम ने 8 ठेले, एक गुमठी, 8 फोल्डिंग टेबल, दो लोहे के तखत, 7 पाइप सहित अन्य सामान जब्त किया।

इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ कार्रवाई करते हुए लहारपुर ग्राम बागमुगालिया में खसरा नंबर 41 की 1.846 हेक्टेयर शासकीय वन (नजूल) भूमि पर बन रहे अवैध मकान का निर्माण रुकवाकर उसे ध्वस्त किया गया। निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

Related Articles