भोपाल में निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी, विभिन्न क्षेत्रों से ठेले, टपरे और अवैध निर्माण हटाए
भोपाल। शहर में सार्वजनिक स्थलों, फुटपाथों और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध ठेले, गुमठियां, टपरे, झुग्गियां, फुटपाथ पर लगी दुकानें और आवागमन में बाधक सामान हटाया।
नगर निगम के अनुसार, यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन, महापौर हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण और नियमित अभियान के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान ठेले, टेबल, बांस की डलिया सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।
कई क्षेत्रों में चला अतिक्रमण हटाने का अभियान
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्तों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। इनमें:
– कोलार सलैया बीडीए कॉलोनी,
– निर्मला देवी गेट,
– ललिता नगर,
– डीमार्ट चौराहा,
– कलियासोत नदी क्षेत्र,
– चूना भट्टी,
– नेहरू नगर चौराहा,
– सूरज नगर चौराहा,
– भारत माता चौराहा,
– लिंक रोड नंबर-1, 2 और 3,
– बिट्ठल मार्केट,
– वल्लभ भवन,
– रेतघाट,
– रविंद्र भवन,
– मिंटो हॉल,
– जहांगीराबाद,
– पुरानी विधानसभा,
– एमपी नगर जोन-1,
– कस्तूरबा नगर,
– बागमुगालिया,
– जाटखेड़ी,
– प्रभात चौराहा,
– परिक्रमा पार्क,
– बाग दिलकुशा,
– पुष्पा नगर,
– भोपाल टॉकीज,
– डीआईजी बंगला,
– करबला,
– हमीदिया रोड,
– रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-6,
– छोला,
– भानपुर बायपास रोड,
– पीपुल्स मॉल क्षेत्र
शामिल रहे।
अवैध झुग्गियां, टपरे और सड़क बाधक सामग्री हटाई
कार्रवाई के दौरान सलैया बीडीए कॉलोनी में चेंबर पर अवैध रूप से लगाई गई जाली हटाई गई। वहीं कोलार रोड अमरनाथ कॉलोनी और कलियासोत नदी के पास डेयरी क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए पाइप और टीन की चादरें हटाई गईं।
पुरानी जेल के पास बनाई गई दो नई अवैध झुग्गियों को हटाया गया। इसके अलावा जाटखेड़ी और भानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए टपरे भी हटाए गए।
बाग दिलकुशा और झदा बैंक कॉलोनी सर्विस रोड से 25 चार पहिया वाहन हटाए गए। परिक्रमा पार्क की सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक दो लोडिंग ऑटो और 10 सब्जी दुकानों पर भी कार्रवाई की गई।
छोला क्षेत्र में माता की मढ़िया के पास नाली पर रखी गई अवैध फर्शियां हटाई गईं।
ठेले, टेबल और डलिया जब्त
नगर निगम दस्ते ने कार्रवाई के दौरान:
– 2 ठेले,
– 9 बांस की टेबल-कुर्सियां,
– 14 बांस की डलिया
सहित अन्य सामग्री जब्त की।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथों और यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।