इटारसी स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव, 27 नवंबर को दरभंगा से होगी रवाना
भोपाल। छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा जंक्शन से मैसूर जंक्शन के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05513 दरभंगा-मैसूर स्पेशल 27 नवंबर को सुबह 4:20 बजे दरभंगा से रवाना होगी। यह ट्रेन 28 नवंबर को सुबह 3:10 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी और 3:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद 29 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे मैसूर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर, बरौनी, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, पुणे, बेलगावी, हुब्बल्लि, बेंगलुरु सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।
ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे। इनमें 4 द्वितीय वातानुकूलित, 13 तृतीय वातानुकूलित और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
