State

एमपी नगर में बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों मशक्कत के बाद उतारा गया

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक सरकारी प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास बिजली के पोल पर चढ़ गया। युवक को पोल पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस व संबंधित विभागों को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश का प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बिजली के पोल से नीचे उतार लिया गया।

घटना के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र में लोगों को दूर रखा गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल युवक के पोल पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक युवक के बिजली के पोल पर चढ़ जाने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Related Articles