PoliticsState

तबादला मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का पुतला दहन

भोपाल। तबादलों में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित पूल बोगदा पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में तबादलों से जुड़े मामले में मंत्री और उनके स्टाफ की भूमिका दिखाई दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी रखी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम खान सहित अय्यूब खान, आसिफ अली, अरमान खान, अंकित साहू, तालिब अली, तौसीब अली, जैनुल खान, अफसर खान, सुनील कुशवाह, मोनिस खान, नसीर अहमद, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तबादलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।

वहीं, इस मामले में सरकार या संबंधित मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं कराई गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles