World

ईरान में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, रिवोल्यूशन स्क्वायर पर जश्न

ईरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यावधि चुनाव में हार के बाद ईरान की राजधानी तेहरान के रिवोल्यूशन स्क्वायर पर जश्न मनाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘डेथ टू ट्रंप’ के नारे लगाए और ट्रंप, स्टीव विटकॉफ, जेडी वेंस तथा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के पुतले जलाए। ईरान में हुए इस प्रदर्शन को अमेरिकी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, मध्यावधि चुनाव के नतीजों और ईरान में हुए जश्न के बीच संबंधों को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल

उधर, मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार की खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी की जानकारी सामने आई है। बाजार में 1500 से अधिक अंकों का उछाल बताया जा रहा है। चुनावी नतीजों का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ सकता है। भारतीय शेयर बाजार में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।