State

सिंधिया जैत पहुंचे, शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धांजलि

मंत्रियों और विधायक ने शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

भोपाल। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक प्रभुराम चौधरी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहग्राम जैत पहुंचे। यहां उन्होंने चौहान की माताजी के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल चौहान परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान किया।

वहीं, भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने कश्यप की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्रियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर मंत्रियों ने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles