भारत का पहला डायवू एक्सपीरियंस स्टोर गाजियाबाद में खुला, 2027 तक 100 स्टोर खोलने की योजना

नई दिल्ली, 30 जुलाई। EBG Group ने भारत में दक्षिण कोरियाई ब्रांड Daewoo का पहला एक्सपीरियंस स्टोर गाजियाबाद में शुरू किया है। कंपनी ने देशभर में विस्तार के लिए 150 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है और 2027 तक 100 डायवू एक्सपीरियंस स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 3,200 वर्गफुट में बने इस फ्लैगशिप स्टोर का उद्घाटन अभिनेता मुरली शर्मा ने किया। इस अवसर पर POSCO International के प्रतिनिधि, ईबीजी ग्रुप के अधिकारी, डीलर और ग्राहक भी मौजूद रहे।

स्टोर में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, डिशवॉशर, माइक्रोवेव ओवन, टेलीविजन, किचन अप्लायंसेज और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की पूरी श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। ग्राहकों को यहां उत्पादों का लाइव डेमो, व्यक्तिगत परामर्श और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।

ईबीजी ग्रुप के संस्थापक डॉ. इरफान खान ने कहा कि यह स्टोर भारत में डायवू की मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक और बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ डायवू को भारत के प्रमुख उपभोक्ता उपकरण ब्रांडों में शामिल करना है।

कंपनी ने बताया कि उसकी विस्तार योजना के तहत रिटेल नेटवर्क, वितरण व्यवस्था, नए उत्पादों के विकास और स्थानीयकरण पर निवेश किया जाएगा। भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के अनुरूप डायवू के उत्पाद भारत में आयातित पुर्जों के साथ असेंबल किए जाएंगे और भविष्य में स्थानीयकरण का स्तर बढ़ाया जाएगा।

ईबीजी ग्रुप ने यह भी घोषणा की कि वह “डायवू वन” नाम से एआई और आईओटी आधारित स्मार्ट होम इकोसिस्टम विकसित करेगा, जिससे विभिन्न घरेलू उपकरण एक-दूसरे से जुड़े होकर स्मार्ट तरीके से काम कर सकेंगे।

Exit mobile version