भोपाल। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रूचि वर्धन सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बगिया में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने प्रदेशव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में सहभागिता करते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और प्रकृति संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
