State

पुणे-गोरखपुर-हड़पसर के बीच चलेगी प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन, इटारसी-रानी कमलापति-बीना में ठहराव

भोपाल। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मध्य रेल के अंतर्गत संचालित विशेष ट्रेन को समर स्पेशल के रूप में विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल और गोरखपुर-हड़पसर समर स्पेशल का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।

यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

पुणे से गोरखपुर तक का समय

पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल का संचालन 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से सुबह 6:50 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे इटारसी, रात 11:15 बजे रानी कमलापति तथा अगले दिन रात 1:25 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर से हड़पसर तक वापसी सेवा

वहीं गोरखपुर-हड़पसर समर स्पेशल का संचालन 16 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हड़पसर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन में रहेंगे 18 कोच

रेलवे के अनुसार इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें:

1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच

5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच

6 शयनयान श्रेणी कोच

4 सामान्य श्रेणी कोच

2 एसएलआरडी कोच


शामिल रहेंगे।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles