बाल विवाह रोकने के लिए भोपाल में शुरू होगा संकल्प अभियान

महापौर मालती राय की अध्यक्षता में यूनिसेफ के सेफ सिटी कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी, किशोरों और युवाओं की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

भोपाल। बाल विवाह की रोकथाम और किशोरों-युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम और यूनिसेफ मिलकर संकल्प अभियान शुरू करेंगे। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर निगम मुख्यालय अटल भवन में महापौर मालती राय की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बाल विवाह रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ।

महापौर ने विभिन्न समुदायों और परिवारों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही सिटी एक्शन प्लान का बेहतर क्रियान्वयन करने और बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों को मजबूत बनाने की बात कही। संगोष्ठी में यूनिसेफ के विलियम हेनालोन जूनियर, महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, मनोज राठौर, पार्षद और यूनिसेफ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version