भोपाल। नगर निगम पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए शहरभर में पानी के नमूने एकत्र कर परीक्षण करा रहा है। शुक्रवार को वैशाली नगर से 9 और अन्य क्षेत्रों से 126 नमूने लिए गए। मौके पर किए गए भौतिक परीक्षण में सभी नमूने शुद्ध पाए गए। इन्हें निगम की आठ प्रयोगशालाओं में विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। वैशाली नगर में अब तक 161 नमूनों की जांच हो चुकी है। शहर में कुल 35,373 नमूने जांचे गए और 8,438 पाइपलाइन लीकेज सुधारे गए हैं। साथ ही 26,991 सीवेज चेंबर साफ किए गए और हेल्पलाइन की 1,170 शिकायतों का निराकरण किया गया। निगम ने शुक्रवार को 16 स्थानों पर लीकेज भी सुधारे।
वैशाली नगर में पानी के 9 नमूने जांचे, सभी मौके पर शुद्ध मिले
