भोपाल। नगर निगम ने शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए मरम्मत और डामरीकरण का काम जारी रखा है। शुक्रवार को वार्ड-21 में पीरगेट, पीतल नगरी से बड़ वाले महादेव मंदिर होते हुए जुमेराती गेट तक सड़क का डामरीकरण कराया गया। वार्ड-13 की ग्रीन पार्क कॉलोनी में पैचवर्क किया गया, जबकि वार्ड-57 के शक्तिनगर सेक्टर-1 के मुख्य मार्ग के गड्ढे भरकर मरम्मत की गई। इसके अलावा जोन-18 और 19 के विभिन्न क्षेत्रों में भी पैचवर्क कराया गया। निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर यांत्रिकी विभाग ने ये कार्य कराए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
वार्ड 13, 21 और 57 में सड़कों का पैचवर्क और डामरीकरण
