भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सामान जब्त किया। बोट क्लब, न्यू मार्केट, एमपी नगर, कोलार, लालघाटी, नादरा बस स्टैंड सहित कई इलाकों में अवैध चबूतरे, शेड, ठेले, गुमठियां, दुकानों के बाहर रखा सामान और फुटपाथ पर लगी सब्जी की दुकानें हटाई गईं। सर्विस मार्गों से बाधक वाहन और पत्थर भी हटाए गए। कार्रवाई में वाशिंग मशीन, पाइप, जाली, रेलिंग, स्टूल और छतरी सहित सामान जब्त किया गया। जिला प्रशासन के साथ प्रियंका नगर में पांच अवैध झुग्गियां और नर्मदा भवन के पास अतिक्रमण हटाए गए। बागमुगालिया-कटारा हिल्स में चार अवैध दुकानें तोड़ी गईं तथा राजहर्ष कॉलोनी में टीन शेड हटाकर दो सांची पार्लर जब्त किए गए।
निगम ने बोट क्लब अतिक्रमण हटाया
