मध्यप्रदेश ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इंटक की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

कृपा शंकर वर्मा अध्यक्ष और प्रवेश मिश्रा महामंत्री नियुक्त, विजय कुमार शर्मा व शैलेश शुक्ला को प्रवक्ता की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इंटक की नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। फेडरेशन के प्रदेश कार्यसमिति के चुनाव के बाद मध्यप्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव के अनुमोदन से महामंत्री प्रवेश मिश्रा ने पदाधिकारियों की घोषणा की।

घोषित सूची के अनुसार कृपा शंकर वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और शंकर दयाल शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रवेश मिश्रा महामंत्री और अशोक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार पांडे, सतीश चंद्र व्यास, लक्ष्मी नारायण पाठक, डॉ. सीएल यादव, कामता प्रसाद मिश्रा, सुशीला यादव, आनंद प्रकाश दुबे, राकेश परिहार, देवनारायण तिवारी और शेख रमजान को जिम्मेदारी दी गई है। राम राज तिवारी और नारायण राव निकम संयुक्त महामंत्री बनाए गए हैं।

मंत्री पद पर राजेन्द्र सिंह जादौन, संतोष शर्मा, सुरेंद्र सिंह मान, भगत वर्मा, कृष्ण नारायण प्रजापति, मथुरा प्रसाद दुबे, जगदीश चंद सोनी, दिलीप गहलोत, संतोष शुक्ला और दिलीप परमार नियुक्त किए गए हैं। वहीं, विजय कुमार शर्मा और शैलेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

महामंत्री प्रवेश मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए तत्काल प्रभाव से फेडरेशन के विधान और इंटक की रीति-नीति के अनुसार काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ संभाग और जिला पदाधिकारियों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

Exit mobile version