आचार्य समय सागर महाराज के दर्शन के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, विधोदय तीर्थ में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। रानी कमलापति स्थित विधोदय तीर्थ में आचार्य समय सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और धर्म आराधना हो रही है। यहां भगवान आदिनाथ का अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, संतों की सामायिक और प्रतिक्रमण के साथ नमोकार मंत्र की स्वर लहरियां गूंज रही हैं। आचार्य श्री के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें त्यागी-व्रती और समाज की प्रतिभा स्थली की बहनें भी शामिल हैं।

चातुर्मास समिति के मुख्य संयोजक मनोज बांगा और स्वागत अध्यक्ष अखिलेंद्र जैन ने बताया कि देश-विदेश से श्रद्धालु विधोदय तीर्थ पहुंचकर दर्शन, पूजा और आराधना कर रहे हैं। आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में जीवन की जटिलताओं और उलझनों से बाहर निकलने के लिए सात्विक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने व्यवहार में विनम्रता, सरलता और कुशल आचरण रखना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना सहजता से किया जा सकता है।

इस अवसर पर पंकज सुपारी, राकेश, ओएसडी राजेश, विनोद चौधरी, अनुपम, देवेंद्र, रुचि, ऋषभ, मनीष, प्रगति, पंकज चाय, अनुज, पारस, संजय बेब्स सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version