State

लायंस क्लब द्वारा 100 बच्चों को स्वेटर वितरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बच्चों को मिला संदेश

प्रेसिडेंट डॉ. नमिता दलेला के नेतृत्व में हुआ समाजसेवी कार्यक्रम, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भोपाल ।  लायंस क्लब भोपाल की ओर से सर्द मौसम की शुरुआत पर 100 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम प्रेसिडेंट डॉ. नमिता दलेला के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें लायन रीता दलेला, लायन रेखा कपूर, लायन स्तुति त्रिपाठी, लायन डॉ. मीना सक्सेना, लायन अनीता मिश्रा, लायन रेनू और लायन शशि बुधौलिया सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लायन रेनू ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया और साफ-सुथरे परिवेश की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नमिता दलेला ने बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी। वहीं लायन अनीता मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की और लायन डॉ. मीना सक्सेना ने बच्चों को नशे और अवसाद से दूर रहने के उपाय बताए। इस अवसर पर विद्यालय के 100 छात्र, प्रधानाचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जरूरतमंद बच्चों को सहायता देना था, बल्कि उनमें स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना था।

Related Articles