State

जदयू की नीतियों से प्रभावित होकर कई जिलों के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

भोपाल: जदयू की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कई सदस्यों ने आज भोपाल स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। जदयू मध्य प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने इन सभी को पार्टी में शामिल किया।

**प्रदेश स्तर पर विभिन्न ज़िलों के प्रतिष्ठित लोगों ने लिया सदस्यता:**

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल की उपस्थिति में कई प्रमुख नागरिक और उनके समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं:

– श्री सोवाल सिंह सिसोदिया, आष्टा पूर्व सरपंच
– श्री विनोद शर्मा, आष्टा
– श्री राकेश नागर, मुरैना
– श्रीमती उर्मिला रघुवंशी, मण्डला
– श्री चंदर सिंह, सीहोर
– श्री चाँद सिंह मेवाड़ा, आष्टा
– श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, शुजालपुर
– श्री अशोक पटेल, सीहोर
– श्री मनोज जुमकाती, आष्टा
– श्री अरुण वर्मा, आष्टा

**समारोह का आयोजन:**

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा, “आप सब राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार के सदस्य बन रहे हैं। जब आप सदस्य बन गए हैं तो आपकी हर सुख-दुख में जदयू सहभागी होगी। हमारा लक्ष्य हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का है। आपकी मजबूती ही संगठन की मजबूती होगी।”

**पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता भी रहे उपस्थित:**

इस विशेष अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे, जिनमें ज़िलाध्यक्ष श्री नईम उर रहमान, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री मिस्बाह उल हसन, प्रदेश संगठन मंत्री श्री आलोक कुमार, और श्री अयाज़ अली (कार्यालय प्रभारी) प्रमुख थे।

Related Articles