जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, भोपाल मंडल के यात्री रहें सतर्क

भोपाल। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर रेल परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 4 मई 2026 से 27 मई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। इसके चलते पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के नियमित ठहराव भी प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस — 23 मई को जियोनाथपुर-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-औंड़िहार जंक्शन मार्ग से चलेगी।
मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस — 18 और 25 मई को औंड़िहार जंक्शन-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जियोनाथपुर मार्ग से संचालित होगी।
गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस — 17, 19, 20, 22, 24, 26 और 27 मई को शाहगंज जंक्शन-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-फाफामऊ मार्ग से चलेगी।
छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस — 16, 18, 21, 23 और 25 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस — 17, 18, 20, 22, 24 और 25 मई को फाफामऊ-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-शाहगंज मार्ग से चलेगी।
एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस — 16, 19, 21, 23 और 26 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस — 17, 18, 20, 21, 22, 24 और 25 मई को ओहन केबिन-कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज मार्ग से चलेगी।
थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस — 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 और 27 मई को शाहगंज-अयोध्या कैंट-सुलतानपुर-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलेगी।
इंदौर-पटना एक्सप्रेस — 16 और 23 मई को लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद मार्ग से संचालित होगी।
लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस — 18 और 25 मई को फाफामऊ-प्रतापगढ़-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट मार्ग से चलेगी।
एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस — 20 मई को जियोनाथपुर-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-औंड़िहार मार्ग से चलेगी।
गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस — 22 मई को औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जियोनाथपुर मार्ग से संचालित होगी।
यात्रियों से रेलवे की अपील
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति NTES, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



